झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. लातेहार के एक ठेकेदार से रंगदारी मांगने के आरोप में पीएलएफआई के सबजोनल कमांडर समेत तीन नक्सली को गिरफ्तार किया है. इनमें बालूमाथ निवास सब जोनल कमांडर रामविजय सिंह, हेरहंज निवासी रूपेश राम और चंदवा निवासी धर्मेंद्र लोहरा शामिल हैं. पुलिस ने उनके पास से पर्चा और एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किया है.
ठेकेदार को दी थी जान से मारने की धमकी
मामले को लेकर बालूमाथ डीएसपी ने कहा है कि तीनों ने एक ठेकेदार से रंगदारी मांगा था. नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी. जिसकी शिकायत ठेकेदार ने हेरहंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. रविवार की रात लातेहार एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआई का सबजोनल कमांडर राकेश अपने कुछ साथियों के साथ रंगदारी मांगने जा रहा है. जिसके बाद पुलिस की टीम ने छापेमारी कर तीनों उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
