महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बना रही है हेमन्त सरकार, लाभकारी योजनाओं से विपक्ष के पेट में हो रहा है दर्द- जिलाध्यक्ष

रांची
Share Now

देवघर में सत्तारूढ़ झामुमो ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा है. जिला अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ने कहा कि आज वर्तमान सरकार के मुखिया लगातार राज्य की जनता के लिए लाभकारी योजना और कार्यक्रम चला रही है.जबकि विपक्ष के नेता को हेमंत सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित की योजनाओं से पेट मे दर्द हो रहा है. विपक्षी पार्टी सवाल खड़ा कर रही है कि राज्य सरकार इतनी योजनाएं ला कहा से रही है और इनके संचालन के लिए सरकार कौन सा फंड ला रही है.

सरकार की योजना से विपक्ष को हो रहा पेट दर्द

वहीं जिलाध्यक्ष ने कहा कि हेमंत सरकार महिलाओं को सशक्त करनें के लिए उनके लिए नए-नए योजना ला रही है,जो विपक्षियों के लिए सर दर्द बन गया है. जिलाध्यक्ष ने पूर्ववर्ती सरकार पर सवाल खड़ा करते हुए कहा भाजपा के शासनकाल में जनता के हित की योजनाएं क्यों नही लाई गई. जब झारखण्ड की जनता वर्तमान सरकार के कार्यो से खुश है और विभिन्न लाभकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं, तो विपक्ष उसमें अवरोध लगाने का काम कर रही है.

मंईयां सम्मान योजना को लेकर विपक्ष लोगों में फैला रहा भ्रम

जिलाध्यक्ष ने कहा कि हेमंत सरकार ने राज्य की माता बहनों को सम्मान दिलाने का काम किया है, दर्जनों योजनाएं चल रही है.बेवजह विपक्ष मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर लोगों में भ्रम फैला रही है. उन्होंने कहा कि सरकार के पास प्रयाप्त फंड है,यह योजना निर्वाध रूप से चलेगी. उन्होंने कहा कि विपक्ष के चिल्लाने से कुछ नहीं होगा उनका आगामी चुनाव में सूपड़ा साफ होना तय है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *