बुधवार को SIR के विरोध में JMM रांची में लोकभवन के सामने करेगा प्रदर्शन; मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की करेगा मांग

अभी अभी आदिवासी जन सभा विशेष झारखंड रांची
Share Now

द जन सभा डेस्क |  रांची

झारखंड मुक्ति मोर्चा की रांची जिला समिति और महानगर समिति की ओर से बुधवार, को रांची स्थित लोकभवन के सामने प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन विशेष गहन पुनरीक्षण SIR की प्रक्रिया में कथित मनमानी और इससे आम लोगों को हो रही परेशानियों के विरोध में आयोजित किया जा रहा है। झामुमो ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से बर्खास्त करने की मांग को लेकर इस कार्यक्रम का ऐलान किया है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित यह प्रदर्शन दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।

झामुमो की ओर से जारी प्रेस निमंत्रण के मुताबिक, प्रदर्शन में रांची जिला समिति और महानगर समिति के केंद्रीय सदस्य, जिला एवं महानगर स्तर के पदाधिकारी, प्रखंड स्तर के नेता, सांसद और विधायक शामिल होंगे। प्रदर्शन में शामिल होने वाले कार्यकर्ता रांची कॉलेज मैदान से जुलूस के रूप में राजभवन की ओर रवाना होंगे। संयोजक प्रमुख मुश्ताक आलम ने कहा कि SIR की प्रक्रिया में कथित मनमानी और आम जनता को हो रही परेशानियों के विरोध में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *