ITBP Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. दरअसल भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकली है. बता दे की आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत आज यानी 12 अगस्त से हो चुकी है. वही आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 सितंबर 2024 तक है. इच्छुक और योग उम्मीदवार ऑफ़िशियल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 128 पदों को भरा जाएगा.
शैक्षणिक योग्यता(Education Qualification)
बता दे कि आईटीबीपी में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्था या बोर्ड से दसवीं पास होना जरूरी है. इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में 1 साल का आईटीआई सर्टिफिकेट होना जरूरी है.
आयु सीमा(Age Limit)
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 23 साल होनी चाहिए. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जारी नॉटिफ़िकेशन देख सकते हैं.
आवेदन शुल्क(Application Fee)
आइटीबीपी में आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देने होंगे. वही एससी, एसटी, महिला उम्मीदवारों को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लगेगा.
ऐसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफ़िशियल itbpolice.nic.in वेबसाइट पर जायें
इसके बाद होम पेज पर recruitment लिंक पर क्लिक करें
अब अपना रजिस्ट्रेशन करें
रजिस्ट्रेशन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म को भरें और मांगे गए सारे डॉक्यूमेंट अपलोड करें
अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म का प्रिंट आउट अपने पास रख ले
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
