मंईयां सम्मान नहीं मंईयां परेशान योजना: अमर कुमार बाउरी

रांची
Share Now

मंईयां सम्मान योजना से राज्य की जनता सावधान रहें

भाजपा विधायक और नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के माध्यम से झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार की एक और ठगी का प्रयास कर रही है, इससे राज्य की जनता सावधान व सतर्क रहे.

महागठबंधन ने महिलाओं से यह वादा किया था कि सरकार बनते ही गरीब महिलाओं के खातों में सालाना 𝟳𝟮,𝟬𝟬𝟬 हजार रुपए दिए जाएंगे, इस हिसाब से आंकड़ा 𝟳𝟮,𝟬𝟬𝟬 𝘅 𝟱 = 𝟯,𝟲𝟬,𝟬𝟬𝟬/- होगा !परंतु चुनाव से पूर्व आखिरी 2-3 महीने के लिए, ठगने की योजना से ठगबंधन सरकार केवल ₹𝟏𝟎𝟎𝟎/- देने वाली है !

𝟐𝟎𝟏𝟗 का विधानसभा चुनाव ये ठगबंधन ने झूठे वादों पर लड़ा, इस बार यह चुनाव प्रलोभन के सहारे लोगों को ठग कर लड़ने की तैयारी है।

उन्होंने राज्य की जनता से अपील किया की शिकारी आएगा,जाल बिछाएगा,दाना डालेगा,पर लोभ में आकर फंसना नहीं.

बिदाई की बेला में योजनाओं का सब्जबाग दिखाकर वोट लेने की साजिश रची जा रही। लेकिन जनता को सावधान रहने की जरूरत है। इनकी नियत साफ नही। ये सरकार पांच साल तक जनता को धोखा देती रही।राज्य के खान खनिज को लुटती रही।अब इन्हें जनता याद आ रही क्योंकि लोकसभा चुनाव परिणाम में इन्हे अपनी जमीनी हकीकत का अहसास हो चुका है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *