
हेमंत सरकार की नई योजना केवल वसूली के लिए
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज हेमंत सरकार पर निशाना साधा, और कहा की राज्य सरकार का जन कल्याण से कोई लेना देना नही। योजना का दिखावा केवल लूटने केलिए हो रहा है। बचे चंद महीनों में भी यह दलाल बिचौलियों केलिए लूट का रास्ता खोल रही।
झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के शुभारंभ के पहले दिन ही फॉर्म के नाम पर वसूली का शुभारंभ कर दिया गया है। हेमंत सरकार की चरणबद्ध योजना के तहत अभी फॉर्म के नाम पर, फिर पंजीकरण के नाम पर, फिर सूची में नाम डालने के नाम पर और अंत में खाते में पैसे भेजने के नाम पर वसूली के सारे चरण पूरे किया जाएंगे।
“झारखंड में बिना पैसों के कोई भी काम नहीं होता है” इसके तो हजारों उदाहरण पहले ही हिम्मतवाली सरकार ने पेश कर दिए हैं, लेकिन फिर से एक बार, एक नया वसूली का उदाहरण एक नई योजना के साथ पेश किया जा रहा है।
इन सारी घटनाओं से यह तो स्पष्ट हो ही जाता है कि हेमंत सरकार में योजनाओं को लाने का उद्देश जनकल्याण नहीं, बल्कि वसूली करने और कराने का है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
