झारखंड के धनबाद में शिक्षक ने पांचवी की छात्रा को अर्धनग्न कर उसके साथ अश्लील हरकत की. इससे आहत होकर मासूम रोते हुए घर पहुंची. घटना की जानकारी मां को दी. जिसके बाद लड़की के परिजनों ने मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र किस्कू को दी. मामले को लेकर पंचायती की गई और सुलझाने की कोशिश की. इस दौरान आरोपी शिक्षक ने भरी पंचायत में गलती मानते हुए पीड़िता के परिजनों से मांफी मांगी. वहीं पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में रेप का केस दर्ज कराया. बच्ची के पिता ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है.
बताया जा रहा है आरोपी एक साल पहले भी एक महिला के साथ रेप करने की कोशिश कर चुका है. वह बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर प्रखंड पश्चिमी अंतर्गत मरिचो नया प्राथमिक विधालय की है. आरोपी की पहचान आदेश कुमार महतो के रूप में हुई है.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
