अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन 12 मार्च को, सुनील पाल लोगों को हसाएंगे

झारखंड मनोरंजन रांची
Share Now

रांची: कवि सम्मेलन आयोजन समिति,रांची के द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के अवसर पर हास्य, व्यंग्य, श्रृंगार, वीर रस की कविताएं उत्साह और उमंग के पावन पर्व होली के अवसर  पर 12 मार्च को रात्रि नौ बजे से हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है । मुख्य संयोजक सुरेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस कवि सम्मेलन में प्रसिद्ध कवि जानी बैरागी, सुनील पाल, भुवन मोहिनी, रमेश मुस्कान, गौरव चौहान एवं शशिकांत यादव सहित कई कवि रात भर लोगों को अपने हास्य व्यंग, वीर रस एवं श्रृंगार रस की कविताओं से गुदगुदाएंगे। समिति के अध्यक्ष अशोक नारसरिया ने आयोजन स्थल पर सभी तरह की सुरक्षा की व्यवस्थाएं की गई है और हल्के जलपान की भी व्यवस्था की गई है।
पूर्व अध्यक्ष ललित पोद्दार ने बताया कि प्रवेश पूरी तरह निशुल्क है। पूर्व अध्यक्ष विनोद जैन ने  रांची के समस्त कविता प्रेमी जनता से आग्रह है कि इस कवि सम्मेलन का अवश्य लुफ्त उठाएं ।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *