चार नवंबर को पीएम मोदी ने झारखंड में दो चुनावी सभा को संबोधित किया. गढ़वा और चाईबासा. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड में अवैध तरीके से आदिवासियों की जमीन हड़पी जा रही है. जिसे वापस लेने के लिए कानून बनाया जा रहा है.इस दौरान पीएम ने बिरसा मुंडा से लेकर अंग्रेजों से लड़ने वाले आदिवासी योद्धाओं को याद करते हुए जेएमएम-कांग्रेस को आदिवासी विरोधी बताया.
घुसपैठ के मुद्दे पर पीएम ने कहा कि झारखंड में भाजपा सरकार बनते ही घुसपैठ पर रोक लगाने के लिए हर कदम उठाए जाएंगे. आदिवासी अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए बाबा साहेब अंबेडकर ने आदिवासी आरक्षण की शुरुआत करवाई थी, लेकिन उस समय भी नेहरू जी ने आदिवासियों के आरक्षण का विरोध किया था. जिसके बाद जबतक सत्ता में गांधी परिवार रहा ये लोग आरक्षण के खिलाफ रहे. अब तो ऐलान भी कर दिया है इन लोगों ने की आदिवासियों को मिलने वाले आरक्षण को समाप्त कर देंगे.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
