झामुमो युवा मोर्चा रांची की बैठक में लोकसभा चुनाव की हुई समीक्षा

रांची राजनीति
Share Now

रांची: झामुमो युवा मोर्चा रांची की बैठक शनिवार को युवा मोर्चा रांची जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में झामुमो कार्यकर्ता योगेश भगत के आवास पर हुई। बैठक में लोकसभा चुनाव की समीक्षा की गई। साथ ही रांची जिला के बचे हुए प्रखंडों का गठन जल्द से जल्द करने का निर्णय लिया गया। साथ ही युवा मोर्चा रांची जिला के कमिटी का विस्तार पर विशेष चर्चा करके रांची जिला के सभी विधानसभा सीट पर आने वाले विधानसभा चुनाव में मजबूती से जीत दर्ज करने को लेकर नई रणनीति और रूपरेखा तैयार किया गया। झारखण्ड सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसकी भी चर्चा हुई। अधिक से अधिक नये युवा साथियों को पार्टी की विचार धारा के साथ जोड़ा जाएगा, इसकी भी चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से युवा मोर्चा सचिव सोनू मुण्डा, संयुक्त सचिव साजिद कौसर, विश्वजीत गोप, अल्ताफ़ अंसारी, रिशु रितेश, जिला उपाध्यक्ष अशोक मुण्डा, आरिज खान सहित योगेश भगत, रवि कुमार, सूरज गाड़ी, रोहित कुमार, मतस अंसारी, मो फ़िरोज़, मो वसीम और अबुतलब अंसारी शामिल थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *