रांची में सांसद खेल महोत्सव 2024 का आयोजन 20 से 22 सितंबर तक

खेल रांची
Share Now


केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ  ने की घोषणा

सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से जुटेंगे लोकसभा के खिलाड़ी

रांची: रांची में सांसद खेल महोत्सव 2024 का आयोजन 20, 21 और 22 सितंबर 2024 को किया जाएगा। रांची लोकसभा क्षेत्र स्तरीय होने वाले इस महोत्सव में दर्जन भर खेल शामिल होंगे। इसका आयोजन का उद्देश्य 2036 में भारत में होने वाले ओलंपिक में झारखंड से अधिक से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस निमित्त आयोजित बैठक में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह स्थानीय सांसद श्री संजय सेठ ने तैयारी का जायजा लिया। यह महोत्सव झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सपना है कि 2036 में होने वाले ओलंपिक में भारत के खिलाड़ी अधिक से अधिक पुरस्कार जीते। अपनी सशक्त भागीदारी निभाएं। प्रधानमंत्री जी के इसी सपने को पूरा करने के उद्देश्य से रांची में 20, 21 और 22 सितंबर 2024 को संसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य आयोजन मोराबादी मैदान, रांची विश्वविद्यालय मैदान के  आसपास ही होगा। इस बार सांसद खेल महोत्सव में अधिक से अधिक महिला खिलाड़ियों की भागीदारी हो, इस तरफ भी विशेष तैयारी की जा रही है। नए खिलाड़ियों को भरपूर अवसर दिया जाएगा।

बैठक पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारु, झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक, संदीप वर्मा, चंचल भट्टाचार्य,संजीव वर्मा,एस के पांडे, जगदीश सिंह जग्गू, शिवेंद्र दुबे,मिथलेश कुमार सिंह, परमेश्वर महतो, रामप्रसाद, प्रभाकर वर्मा, संजय झा, आदित्य कुमार सिंह, एसडी सिंह आदि मौजूद थे।

ये खेल होंगे शामिल

सांसद खेल महोत्सव में आयोजित कराये जाने वाले खेलों में
एथलेटिक्स, वुशु, फेंसिंग, कुश्ती, कबड्डी, मालखम्ब, तिरंदाजी, महिला क्रिकेट, महिला फुटबॉल, महिला हॉकी, योग, शतरंज, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, सेपक टकरा, ताइक्वांडो शामिल होंगे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *