प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई, चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, सह प्रभारी हिमंत विश्व शरमा होंगे कार्यक्रम में शामिल
रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में शुक्रवार 30 अगस्त को अपराह्न दो बजे से प्रदेश भाजपा द्वारा गोलचक्कर मैदान ,धुर्वा में भव्य अभिनंदन एवम मिलन कार्यक्रम आयोजित है। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री कोल्हान टाइगर चंपाई सोरेन अपने हजारों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई, प्रदेश चुनाव प्रभारी एवम केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सह प्रभारी एवम असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शरमा सहित पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी सहित प्रदेश के पदाधिकारी, नेतागण आदि शामिल होंगे।
इसके पूर्व भाजपा प्रदेश कार्यालय के समीप काव्स रेस्टुरेंट में पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित है जिसमें जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, प्रमंडल प्रभारी, विधानसभा प्रभारी शामिल होंगे।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई, चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सह प्रभारी एवम असम सरकार के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शरमा, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह का मार्गदर्शन होगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
