हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण को लेकर कई रूटों पर वाहनों का प्रवेश बंद

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण को लेकर कई रूटों पर वाहनों का प्रवेश बंद

झारखंड राजनीति
Share Now

28 दिसंबर को हेमंत सोरेन मोरहाबादी मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगे. इसको लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है इसके साथ ही की मार्गों में वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद किया गया है. एसपी कैलाश करमाली ने इसको लेकर एडवाइजरी जारी की है. उन्होंने कहा कि गुरुवार को दिन के 12 से रात आठ बजे तक शहर में ई-रिक्शा के अलावा छोटे-बड़े मालवाहक का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा.

यहां पूरी तरह बंद रहेगा वाहनों का प्रवेश

गुरुवार को सुबह ग्यारह बजे से रात आठ बजे तक बूटीमोड़ चौक से रिम्स चौक, करमटोली चौक, एसएसपी आवास चौक से रणधीर वर्मा चौक और जेल चौक से करमटोली चौक तथा करमटोली चौक से टीआरआई मोड़ तक वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा.

इन रास्तों से जा सकते हैं वाहन

रातू काठीटाड़, नगड़ी से सामान्य वाहन से शहर में प्रवेश करने के लिए कटहल मोड़ होते हुए नयासराय, नया हाईकोर्ट के रास्ते एचईसी गेट जाना होगा.

यहां तक वाहनों का प्रवेश होगा

कांके से रांची बोड़िया तक. खूंटी से रांची बिरसा चौक. गुमला से रांची कटहल मोड़. पलामू से रांची पंडरा तक. सिमडेगा से रांची आईटीआई तक. जमशेदपुर से रांची दुर्गा सोरेन चौक. जमशेदपुर से रांची कुसई तक. कांके पतरातू से रांची कांके रिंग रोड तक. बूटी मोड़ से रांची बूटी मोड़ तक वाहनों का प्रवेश होगा.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *