
रांची: कॉमरेड सुभाष मुंडा की याद में शहीद सुभाष मुंडा चौक, दलादली के पास शनिवार को श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा का आयोजन होगा.
इसमें सीपीआई (एम) की पोलित ब्यूरो सदस्य बृंदा करात व राजनीतिक पार्टियों के अलावा आदिवासी व अन्य संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे.
माकपा के राज्य कमेटी सदस्य शहीद कॉमरेड सुभाष मुंडा के शहादत दिवस के मौके पर 26 जुलाई 2025 को शहीद सुभाष मुंडा चौक, दलादिली स्थित उनकी प्रतिमा पर दोपहर 1 बजे माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित करेंगे.
विभिन्न संगठनों से आए लोग दोपहर 12 बजे शहीद की समाधि स्थल के पास जमा होंगे.इसके बाद जुलूस की शक्ल में लोग शहीद सुभाष मुंडा चौक पहुंचेंगे.
संकल्प सभा में वर्तमान राजनीति परिस्थिति में शहीद सुभाष मुंडा के अधुरे कामों को पुरा करने का संकल्प लिया जाएगा.
इस कार्यक्रम की सफलता के लिए 51 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन किया गया है। आयोजन समिति कार्यक्रम की तैयारी पुरी कर ली गई है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
