झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा पर पोटका के झामुमो प्रत्यासी संजीव सरदार ने गंभीर आरोप लगाए हैं. संजीव सरदार ने कहा चुनाव के दौरान अर्जुन मुंडा ने झामुमो कार्यकर्ताओं को डराने के लिए उनपर हमला करवाया. जो उनकी हताशा को दिखाता है.
संजीव सरदार ने कहा पूर्व सीएम मतदाताओं को डराने और पैसे बांटकर उन्हें खरीदना चाहते हैं ताकि उनकी पत्नी जीत सके. उन्होंने कहा देर रात 10-2 बजे के बीच आट से दस वाहनों, जिनमें सरकार एस्कॉर्ट वाहन भी शामिल थे का उपयोग कर झामुमो कार्यकर्ताओं पर हमला किया. उन्होंने कहा इसकी शिकायत वह चुनाव आयोग से करेंगे और अधिकारियों से कार्रवाई की मांग करेंगे.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
