पूर्व सीएम और गोड्डा से जुड़ी है भोगनाडीह हिंसा का कनेक्शन? क्या हेमंत की हत्या करने आए थे ?

अपराध आदिवासी झारखंड
Share Now

Jharkhand / Bhognadih Violence : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के राष्ट्रीय महा सचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बुधवार को केंद्रीय कार्यालय में प्रेस वार्ता कर भाजपा के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए.श्री भट्टाचार्य ने कहा कि भोगनाडीह में हूल दिवस के दौरान हथियारों के साथ पकड़े गए लोगों का संबंध पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से है.

भट्टाचार्य ने सवाल उठाया कि ये लोग हथियार लेकर भोगनाडीह में क्या करने गए थे और क्या उनकी मंशा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की हत्या की थी. सुप्रियो ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का नाम लेते हुए कहा कि यह साजिश पिछले विधानसभा चुनाव से रची जा रही है.

उन्होंने आरोप लगाया कि भोगनाडीह में हुई पूर्व नियोजित हिंसा इसी साजिश का हिस्सा है. दावा किया कि इस कांड के पीछे शामिल लोगों का खुलासा जल्द होगा.

Press Conference Link : https://www.facebook.com/share/v/19Xs6oL2fx/

भट्टाचार्य ने कहा कि जनता के सामने भाजपा की घिनौनी साजिश को बेनकाब किया जाएगा. उन्होंने कहा कि झामुमो ऐसी किसी भी साजिश को नाकाम करने के लिए तैयार है.

चम्पाई सोरेन को लेकर सुप्रियो भट्टाचार्य ने तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि भोगनाडीह में हथियारबंद लोगों का पकड़ा जाना संदिग्ध है और इसका संबंध चम्पाई से जोड़ा जा रहा है.सुप्रियो ने सवाल किया कि हूल दिवस जैसे पवित्र आयोजन में हथियारों का क्या काम था.

उन्होंने इसे झामुमो और हेमंत सोरेन के खिलाफ बड़ी साजिश का हिस्सा बताया। सुप्रियो भट्टाचार्य ने जोर देकर कहा कि झामुमो इस साजिश को नाकाम करेगा और जनता को सच्चाई से अवगत कराएगा.

सुप्रियो भट्टाचार्य ने दावा किया कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झामुमो ने हमेशा आदिवासियों और मूलवासियों के हितों की रक्षा की है और जनता का समर्थन उनके साथ है। भाजपा की साजिशों का जवाब जनता आगामी चुनावों में देगी.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *