झारखंड में मंत्री बनने की होड़ ने फंसाई पेंच, हेमंत सोरेन अकेले लेंगे सीएम पद की शपथ

झारखंड में मंत्री बनने की होड़ ने फंसाई पेंच, हेमंत सोरेन अकेले लेंगे सीएम पद की शपथ

झारखंड
Share Now

झारखंड में आज हेमंत सोरेन शाम 4 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. मोरहाबादी मैदान को पूरी तरह तैयार कर लिया गया है जहां हेमंत शपथ लेंगे. कई राज्यों के सीएम शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. हेमंत कैबिनेट में कौन-कौन मंत्री शामिल होंगे इसको लेकर रस्साकशी चल रही है. इस कारण हेमंत सोरेन अकेले ही सीएम पद की शपथ लेंगे. यहां तक की विधायक दल का नेता भी तय नहीं किया गया है.

नई सरकार में 2019 के फॉर्मूले को ही अपनाया जाएगा. पांच विधायकों पर एक मंत्री पद दिया जाएगा. हालांकि कांग्रेस को चार विधायकों पर एक मंत्री पद दिया जा रहा है यानि कांग्रेस में चार मंत्री पद, राजद को एक मंत्री पद दिया जाएगा. मंत्री पद हासिल करने के लिए कांग्रेस नेताओं की दिल्ली दौड़ शुरू हो गया है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *