झारखंड चैंबर की कार्यकारिणी समिति की बैठक
रांची: फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के वर्तमान सत्र के कार्यसमिति की 14वीं बैठक चैंबर भवन में अध्यक्ष किशोर मंत्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में चैंबर के वित्तीय वर्ष 2023-24 के ऑडिटेड बैलेंश शीट को कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया। चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने पिछले दो वर्षों से झारखण्ड के व्यापारियों, उद्यमियों की ओर से मिले सहयोग के लिए सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया और कहा कि सदस्यों के सहयोग से ही लगातार दो वर्ष अपने कार्यकाल को सुचारू रूप से चलाने में सफलता हासिल की गई। उन्होंने कहा कि इन दो वर्षों में हमें कई मुद्दों पर सफलता मिली और कई मुद्दों जैसे भवन नियमितीकरण योजना, बाजार टांड की दुकानों का किराया समाधान, मंडी शुल्क विधेयक को स्थाई रूप से समाप्त करना, खासमहल भूमि को फ्रीहोल्ड करना, बंद पड़ी खदानों को खोलने सहित हमारे कई प्रयास पाइपलाइन में हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही हमारे सुझावों के अनुरूप राज्य सरकार द्वारा हमारी मांगों पर निर्णय लिया जायेगा।
बैठक में चैंबर चुनाव की तैयारियों से जुडी जानकारियां साझा करते हुए चुनाव पदाधिकारी ललित केडिया और अंचल किंगर ने संयुक्त रूप से बताया कि चैंबर की 60वीं वार्षिक आमसभा 21 सितंबर को चैंबर भवन में और चुनाव 22 सितंबर को गुरूनानक स्कूल हॉल में होगा। चुनाव संबंधित तैयारियों को लेकर जल्द ही चुनाव कमिटी द्वारा बैठक आयोजित की जायेगी। प्रमंडलों में वोटिंग की सुविधा विकसित करने के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल की मांग पर विचार करते हुए यह कहा गया कि चूंकि चुनाव की घोषणा हो चुकी है, ऐसे में इसपर निर्णय आनेवाली नई कार्यसमिति के द्वारा ली जायेगी। नई कार्यसमिति के अनुमोदन से ईओजीएम के आयोजन के माध्यम से इसपर अंतिम निर्णय लिया जा सकेगा।
चैंबर ने 135 नये सदस्य बनाये
बैठक में चैंबर महासचिव परेश गट्टानी ने चैंबर की वार्षिक रिपोर्ट का अनुमोदन कराया। यह भी अवगत कराया कि वर्तमान सत्र में 135 नये सदस्य बनाये गये हैं। यह भी अवगत कराया कि 12 और 13 सितंबर को जीएसटी विभाग द्वारा आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन चैंबर भवन में किया जायेगा। जेबीवीएनएल के नये प्रस्तावित बिजली टैरिफ पर उन्होंने आपत्ति जताई और कहा कि नये प्रस्तावित दरों के अनुसार एनर्जी चार्ज में 46 प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित की गई है वहीं फिक्स चार्ज जो अभी प्रति उपभोक्ता के हिसाब से 100 रू0 प्रति माह लगता है वह अब 100 रू0 प्रति किलो वाट लोड के हिसाब से उपभोक्ताओं को देय होगा। नये दर प्रस्तावों पर 2 सितंबर को राज्य विद्युत नियामक आयोग के द्वारा आईएमए हॉल में जनसुनवाई की जायेगी। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में उपभोक्ताओं को इस जनसुनवाई में शामिल होकर, नये प्रस्तावित दरों का विरोध करने की अपील की।
कार्यसमिति के सदस्यों ने चैम्बर की ओर से डीआरयूसीसी, रांची का सदस्य मनोनित होने के लिए संजय अखौरी को बधाई दी।
बैठक में चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, महासचिव परेश गट्टानी, सह सचिव शैलेष अग्रवाल, अमित शर्मा, कोषाध्यक्ष ज्योति कुमारी, कार्यकारिणी सदस्य डॉ अभिषेक रामाधीन, अनिल अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, नवजोत अलंग, रोहित अग्रवाल, साहित्य पवन, संजय अखौरी, सुनिल केडिया, विकास विजयवर्गीय, विमल फोगला, पूर्व अध्यक्ष ललित केडिया, अंचल किंगर, पवन शर्मा, रंजीत गाडोदिया, सदस्य पंकज मक्कड, श्रवण राजगढिया, आनंद जालान, अंकिता वर्मा, अनिस सिंह, जसविंदर सिंह, अल्तमस आलम, मनोज मिश्रा, संतोष अग्रवाल, राजीव चौधरी, संजय सिंह, प्रकाश कुमार, शषांक भारद्वाज, कुणाल विजयवर्गीय, पियूष कुमार, किशन अग्रवाल उपस्थित थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
