विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा घोषणा पत्र बनाएगी. यह घोषणा पत्र अलग-अलग समूह, वर्ग से संवाद कर स्थापित कर बनाया जाएगा. इसके लिए पार्टी व्हाट्सप नंबर 6202750671 भी जारी की है. जारी किए गए नम्बर पर हर वर्ग, समाज के लोग अपनी राय दे सकते हैं. इसके साथ ही पार्टी आगामी दिनों में प्रत्येक जिलों में घोषणा पत्र निर्माण समिति की ओर से प्रांत स्तरीय तीन तीन नेताओं का प्रवास होगा. जो समाज के अलग अलग समूह,वर्ग से संवाद स्थापित कर सुझाव संग्रह करेंगी।इसके साथ ही सभी मंडलों में घोषणा पत्र सुझाव पेटी में पत्रक के माध्यम से लिखित सुझाव भी लिए जायेंगे। पार्टी का कहना है बीजेपी जो भी घोषणा पत्र जारी करेगी उसे पूरी तरह जमीन पर उतारेगी.
भाजपा जो कहती है वह करती है
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज प्रेस वार्ता की. इस प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मरांडी ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। पार्टी अपने संकल्पों को सिद्धि तक ले जाने की दिशा में सार्थक पहल और प्रयास करती है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी पार्टी जो वादा करेगी उसे पूरी तरह जमीन पर उतारेगी।हम ठगबंधन की तरह जनता के सामने झूठे वादे नही करते । उन्होंने कहा कि पार्टी की घोषणा पत्र समिति विधायक अनंत ओझा के संयोजकत्व में इस कार्य को कर रही है।
युवाओं से लिया जाएगा सुझाव
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि समिति के कार्यकर्ता अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, किसान, महिला, युवा, खिलाड़ी, व्यापारी, व्यावसायिक संगठन, उद्योग समूह, हॉस्टल में निवास करने वाले छात्र, निजी शिक्षण संस्थान, लोक कलाकार, कर्मचारी संगठन, सेवा निवृत कर्मचारी संगठन, दिव्यांग जन, संगठित, असंगठित मजदूर संगठन, स्वयंसेवी संस्थाओं, पंचायती राज प्रतिनिधि, फुटपाथ विक्रेता,ऑनलाइन ट्रेडिंग वर्कर्स, ग्राम प्रधान, मुंडा, मानकी, पाहन, बैगा, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका,रसोइया, सभी क्षेत्र, वर्ग से सुझाव लिए जायेंगे। भाजपा GYAN (गरीब,युवा,अन्नदाता,नारी) इन चार अमृत स्तंभों के साथ सीधा संवाद स्थापित करने केलिए विभिन जिलों में कार्यक्रम भी आयोजित करेगी।
इस अवसर पर घोषणा पत्र समिति के संयोजक विधायक अनंत ओझा ने भाजपा का संकल्प पत्र विश्वास पत्र के रूप में जनता के बीच राज्य की प्रगति और विकास के लिए विश्वास पैदा करेगा। हताश निराश जनता को विकसित झारखंड बनाने के लिए आगे आने की प्रेरणा देगा। प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रवक्ता प्रतुल शाह देव, विजय चौरसिया, विवेक विकास भी उपस्थित थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
