रांची/ गाण्डेय: गाण्डेय की विधायक कल्पना सोरेन के द्वारा गाण्डेय प्रखंड कार्यालय में ऑफिस का उद्घाटन किया किया गया। इसके बाद प्रखंड सभागार में प्रखंड के अधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक में गाण्डेय विधायक द्वारा अधिकारियों को ज़रूरी दिशा निर्देश दिये गये तथा ब्लॉक में चल रहे तमाम सरकारी योजनाओं में तेज़ी लाने का सख़्त निर्देश दिया। बैठक में राज्यसभा सांसद डॉ० सरफ़राज़ अहमद, गिरिडीह के माननीय विधायक सुदिव्य कुमार सोनू की उपस्थिति थी।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
