रांची: आदिवासी सरना धर्म संरक्षण समिति के तत्वावधान में शनिवार को मोराबादी स्थित पद्मश्री डॉ० रामदयाल मुण्डा पार्क में बैठक हुई। बैठक में रविवार 23 जून
को धूमकुड़िया भवन,करमटोली, रांची में आयोजित आदिवासी सरना धर्म की कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं ने चर्चा की। बैठक में आदिवासी सरना झंडे का राजनीतिक और अवांछित इस्तेमाल करने, कलसा/ रंपा-चंपा का दुरुपयोग किये जाने आदि विषयों पर चर्चा होगी। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के आदिवासी संगठनों/सरना समितियों और आदिवासी बुद्धिजीवियों सामाजिक कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।
इस तैयारी बैठक में आदिवासी समन्वय समिति के सयोजक लक्ष्मीनारायण मुण्डा, सरना सदान मुलवासी मंच के अध्यक्ष सुरज टोप्पो, कांके राेड सरना समिति के अध्यक्ष डब्लू मुण्डा, वीर बिरसा मुण्डा स्मारक समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अमित मुण्डा, आदिवासी युवा शक्ति के अध्यक्ष दिनेश मुण्डा, मुड़हर पहाड़ बचाओं समिति के दरिद्र चन्द पहान, आदिवासी छात्र संघ नेता अमरदीप मुण्डा, मोहन तिर्की, मिथिलेश कुमार आदि मौजूद थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
