प्रकृति पर्व सरहुल पर केंद्रीय सरना स्थल में 40×22 फिट की ऊंची कलाकृतियां लगाई जाएगी, तैयार पूरी…

आदिवासी
Share Now

रांची : आदिवासी समुदाय का सबसे बड़ा पर्व सरहुल पूजा एक अप्रैल को धूम धाम से मनाया जायेगा.

पूजा की तैयारी को लेकर झारखंड में जगह जगह अखाड़ा और सरना स्थल का सुंदरीकरण करने का कार्य चल रहा है. चौक चौराहों पर सड़कों पर समाज के लोगों के द्वारा झंडा बांधने का काम किया जा रहा है.

सरहुल पूजा के दिन निकलनेवाली शोभा यात्रा जो इस प्रकृति पूजा का मुख्य आकर्षण का केंद्र होता है. वहीं इस बार सरना स्थल के लगाई जा रही 40×22 फिट की ऊंची कलाकृतियां भी आकर्ष के केंद्र बिंदु होंगे.

सरकार के द्वारा रांची के सीरमटोली चौक स्थित केंद्रीय सरना स्थल में 40×22 फिट की ऊंची कलाकृतियां लगाई जा रही है. जिसमें सरना पूजा, जादू पटिया और आदिवासी लोक नृत्य कलाकृतियां शामिल है.

कलाकृति बनाने का काम झारखंड के साहिबगंज जिले के रहने वाले श्याम विश्वकर्मा की टीम के द्वारा किया जा रहा है. ये तीनों कलाकृतियां फाइबर से बनाई जा रही है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *