
गुमला : गुमला जिला के करौंदी रथ मेला बगीचा में घासी जतरा महोत्सव कार्यक्रम अयोजन घासी समाज संघ के द्वारा किया गया.
इस अवसर पर संघ के गुमला जिला अध्यक्ष खुशमन नायक ने बताया कि प्रत्येक वर्ष समाज की ओर से घासी जतरा मेला का आयोजन सह शोभा यात्रा बड़े पैमाने पर निकाला जाता है. जिसमें समाज के लोग मिलकर खुशियां मनाते हैं और अपनी संस्कृति को प्रदर्शित करते हैं.

इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री मुकुंद नायक व विशिष्ट अतिथि भानु बाबा का स्वागत समाज के लोगों ने टावर चौक के पास किया. इसके बाद समाज के लोगों द्वारा स्वागत करते हुए उन्हें कार्यक्रम स्थल तक लाया गया. पद्मश्री मुकुंद नायक ने कहा कि हमारे समाज को हर हाल में संगठित होना होगा. क्योंकि संगठन में ही बल होता है. हमलोग संगठन के माध्यम से अलख जगा कर समाज का विकास कर सकते हैं. वहीं प्रत्येक जिले में हमें अपने संगठन का विस्तार करना है. युवा पीढ़ी पढ़ाई में ध्यान दें और नशापान से दूर रहें. इस अवसर पर ठेठ नागपुरी कार्यक्रम आयोजित किया गया

इस अवसर पर पद्य श्री मुकुंद नायक , घासी नायक समाज के प्रदेश अध्यक्ष संदीप टाईगर नायक, कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश नायक, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश नायक,कोषाध्यक्ष संजय नायक , जितेन्द्र नायक, केंदीय अध्यक्ष डॉ रिझु नायक, सोनी नायक, विनीता पाठक नायक,संरक्षक भानुनंदु बाबा नायक, लातेहार से पिंटू नायक, लोहरदगा से नरेंद्र नायक, रामगढ़ से संजय नायक, साधना नायक, मानेश्वर नायक, घुरन राम, जगजीवन नायक,दिलीप नायक, जगनरायण नायक, छोटू नायक, राजेश नायक, बली नायक, बजरंग नायक, नॉलेज नायक, राहुल नायक, श्याम नायक, रघु नायक, बीरू नायक,भुनेश्वर नायक, पंचु राम नायक, खेडू नायक, शिवा नायक, दीपक नायक, सुदर्शन नायक, रामबिलास नायक आदि मौजूद थे.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
