स्व.सिंह का संपूर्ण जीवन सादगी की मिसाल : राकेश सिन्हा

रांची
Share Now

कांग्रेस भवन में मनाई गई स्व.पीएन सिंह की जयंती

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष स्व. पीएन सिंह की जयंती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय (कांग्रेस भवन) में मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। श्रद्धासुमन अर्पित करने के पश्चात एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।


मौके पर वक्ताओं ने  कहा कि स्व.सिंह के राजनीतिक सफर का आगाज कांग्रेस की छत्रछाया में हुआ। उन्होंने राजनीतिक जीवन में एक अलग पहचान बनाई।
अपने राजनीतिक जीवन में सदैव दलित, शोषित सहित समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए संघर्षशील रहे। उन्होंने 1980 में हटिया विधानसभा से चुनाव लड़ा और चुनाव में विजयी घोषित होने के उपरांत रिकाउंटिंग में मात्र 52 वोट से पिछड़ गए।


जन सेवा एवं कांग्रेस के प्रति समर्पण को देखते हुए वर्ष 1987 में उन्हें बिहार राज्य लघु उद्योग निगम का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। झारखंड अलग राज्य गठन के पश्चात  वर्ष 2000 में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में उन्होने कार्यभार संभाला और कांग्रेसियों में ऊर्जा का संचार किया। उनकी दृढ़ इच्छा शक्ति  और कार्य के प्रति लगनशीलता को देखते हुए उन्हें वर्ष 1980 से जीवन क़े अंतिम काल तक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया।

स्व.सिंह का सादा जीवन,सरल स्वभाव, स्पष्ट विचार जनमानस को प्रभावित किया करता था। वह एक ओजस्वी वक्ता थे। सामाजिक सेवा का भाव उनके लक्ष्य को चरितार्थ करता था। उनका संपूर्ण जीवन अन्य लोगों के लिए आदर्श था। उन्होंने जीवन पर्यंत कांग्रेस की मजबूती के लिए काम किया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।


मौके पर श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, वरिष्ठ कांग्रेसी विनय सिन्हा दीपू, अमरेन्द्र सिंह,सोनाल शांति, कमल ठाकुर,अभिलाष साहू, दीपक ओझा,ओम श्रीवास्तव, गौतम उपाध्याय,सुनील सिंह, अजय सिंह, शैलेंद्र सिंह,धर्मेंद्र, अजय शर्मा, पिंकू,राजेश चंद्र राजू,शाहिद अंसारी,महबूब आलम,मोहम्मद हैदर,मुकेश अग्रवाल,मुकेश,टिंकू वर्मा,संजीव कुमार सिंह,राघवेंद्र सिंह लोहा, आशुतोष नाथ पाठक,विश्वजीत चौधरी,विनोद सिंह,चंदू चौहान, अमित कुमार,नवीन कुमार, आलोक कुमार,उमेश सिंह सहित अन्य शामिल थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *