रांची: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर धुर्वा स्थित पारस हॉस्पिटल, एचईसी में महिलाओं के लिए आठ से 12 मार्च तक नि:शुल्क डॉक्टर परामर्श दिया जाएगा। यह परामर्श सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक दिया जाएगा। सभी विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा महिलाओं को नि:शुल्क परामर्श दिया जाएगा। इस पहल के तहत, नि:शुल्क डॉक्टर परामर्श लेने के बाद ओपीडी की जांच पर 50% की छूट और हेल्थ पैकेज पर भी 50% की छूट दी जाएगी। इसके अलावा, विशेष जानकारी के लिए आप 7282010101 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
पारस हॉस्पिटल के जोनल हेड श्रीकांत सुबुद्धि ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर पारस हॉस्पिटल ने एक पहल की है, जिसमें महिलाओं के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए निःशुल्क डॉक्टर्स परामर्श दिया जाएगा। महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच करवाना जरूरी है, खासकर हार्मोनल संतुलन, हृदय स्वास्थ्य, हड्डियों की मजबूती और मधुमेह जैसी बीमारियों की जांच के लिए। महिला दिवस पर महिलाएं खुद से यह वादा करें कि अपनी सेहत को प्राथमिकता देंगे।
पारस हॉस्पिटल एचईसी के मार्केटिंग हेड मानस लाभ ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इस खास मौके पर महिलाओं के सम्मान में पारस हॉस्पिटल नि:शुल्क डॉक्टर परामर्श उपलब्ध करा रहा है। यह एक बेहतरीन अवसर है, जहां महिलाएं अपने स्वास्थ्य की देखभाल करवा सकती हैं और विभिन्न जांचों एवं पैकेजों पर छूट का लाभ उठा सकती हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
