झारखण्ड राज्य गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा खेलकूद प्रतियोगिता – 2025 के समापन समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

खेल
Share Now

गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा संवर्ग के कर्मी राज्य सरकार के अभिन्न अंग

रांची : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, गृह रक्षा वाहिनी, धुर्वा रांची में आयोजित झारखंड राज्य गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा खेलकूद प्रतियोगिता-2025 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि आज इस समापन समारोह में गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा के महिला-पुरुष प्रतिभागियों ने खेल तथा परेड के माध्यम से बेहतर हुनर का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा संवर्ग के कर्मी राज्य सरकार के अभिन्न अंग के रूप में कार्य करते हैं। शहर हो या सुदूर ग्रामीण क्षेत्र सभी जगहों पर आपकी गतिविधियां निरंतर चलती रहती है। राज्य सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर आम लोगों की सेवा में आप सभी लोग लगे रहते हैं।

जीवन में खेलकूद की बड़ी अहमियत

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि यह एक कार्यक्रम या खेलकूद प्रतियोगिता ही नहीं बल्कि आपके साथ-साथ पूरे संवर्ग के कर्मियों के लिए उत्साह और मनोबल बढ़ाने वाला क्षण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के इस व्यस्ततम दिनचर्या में लोग अक्सर तनाव की स्थिति में जीवन व्यतीत करते हैं, परंतु ऐसे प्रतियोगिता अथवा कार्यक्रम के जरिए कम समय के लिए ही सही पर तनावमुक्त होकर इस प्रतियोगिता का आनंद लेते हैं। खेलकूद का जीवन में बहुत अहमियत है। खेल, गीत, संगीत हर उम्र के व्यक्तियों के लिए जरूरी होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा संवर्ग के माध्यम से इस परिसर में खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। आप सभी लोग एक दूसरे के साथ बेहतर समन्वय बनाकर प्रतियोगिता का समापन कर रहे हैं, यह बहुत ही उत्साह, उमंग एवं खुशी की बात है।

मुख्यमंत्री ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के अलग-अलग जिलों से इस खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल हुए गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा संवर्ग के खिलाड़ियों को अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न खेलों के विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, डीजी गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा श्री अनिल पालटा, एडीजी प्रशिक्षण श्रीमती प्रिया दुबे, जोनल आईजी रांची श्री अखिलेश झा सहित संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी, पुलिस कर्मी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *