टीरा स्टोर्स और स्टैंडअलोन स्टूडियोज़ के जरिए भारत में फेसजिम के सिग्नेचर फेशियल वर्कआउट लाएगी रिलायंस
मुंबई/रांची: रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल ) ने यूके स्थित फेसजिम में रणनीतिक निवेश की घोषणा की है। यह कदम ब्यूटी और वेलनेस सेगमेंट में रिलायंस के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
प्रसिद्ध वेलनेस आंत्रप्रेन्योर इंग थेरेन द्वारा स्थापित फेसजिम ने स्किनकेयर और फेशियल फिटनेस को मिलाकर एक नई श्रेणी की शुरुआत की है। इस साझेदारी के तहत, रिलायंस के ब्यूटी रिटेल ब्रांड टीरा भारत में फेसजिम का संचालन करेगी। आने वाले पांच वर्षों में, भारत के प्रमुख शहरों में स्टैंडअलोन स्टूडियो और चुनिंदा टीरा स्टोर्स के माध्यम से फेसजिम की मौजूदगी स्थापित की जाएगी।
टीरा की को-फाउंडर और सीईओ भक्ति मोदी ने कहा, “फेसजिम सौंदर्य, फिटनेस और वेलनेस के संगम पर आधारित एक अनोखा ब्रांड है। भारत में अनुभव-आधारित और साइंस-बैक्ड ब्यूटी कॉन्सेप्ट की मांग तेजी से बढ़ रही है।” फेसजिम के सीईओ एंजेलो कैस्टेलो ने कहा, “रिलायंस के साथ यह साझेदारी हमें भारत जैसे प्रमुख बाजार में विस्तार का अवसर देगी।” यह सहयोग रिलायंस रिटेल की ब्यूटी रिटेल और सर्विस सेगमेंट में नेतृत्व को और मजबूत करता है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
