रांची: रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक एवं चेयरपर्सन श्रीमती नीता अंबानी को फॉर्च्यून इंडिया की ‘मोस्ट पावरफुल वुमेन’ सूची में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। यह सम्मान उनके दूरदर्शी नेतृत्व, संस्थान निर्माण की क्षमता और समावेशी विकास के प्रति उनकी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का प्रतीक माना जा रहा है।
श्रीमती नीता अंबानी का मानना है कि वास्तविक सफलता वही है, जो समाज के लोगों के जीवन में सकारात्मक और स्थायी बदलाव लाए। इसी सोच के साथ रिलायंस फाउंडेशन ने शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, खेल, महिला सशक्तिकरण, आपदा राहत और कला-संस्कृति जैसे अनेक क्षेत्रों में व्यापक कार्य किए हैं।
रिलायंस फाउंडेशन के अनुसार, अब तक उसके विभिन्न कार्यक्रमों से देशभर में 10 करोड़ से अधिक लोगों तक सकारात्मक प्रभाव पहुंचा है, जिनमें 2.9 करोड़ से अधिक बच्चे भी शामिल हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
