रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के को लेकर 3 मई को चाईबासा में दोपहर तीन बजे लोगों को संबोधित करेंगे। वही, प्रधानमंत्री चार मई को सुबह 9:30 बजे पलामू के डाल्टनगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12:30 बजे लोहरदगा लोकसभा के अंतर्गत सिसई गुमला में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू ने दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का दौरा आगे भी जारी रह सकता है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
