जियो क्रेडिट में बैंक ऑफ अमेरिका खरीदेगा 49.9% तक हिस्सेदारी, ₹18,268 करोड़ का निवेश

कारोबार झारखंड न्यूज़ रांची
Share Now

रांची: Jio Financial Services और बैंक ऑफ अमेरिका ने जियो क्रेडिट लिमिटेड में संयुक्त उद्यम के लिए समझौता किया है। इसके तहत बैंक ऑफ अमेरिका जियो क्रेडिट में 49.9% तक हिस्सेदारी हासिल कर सकता है। इक्विटी शेयर और वारंट पूरी तरह सब्सक्राइब होने पर बैंक का कुल निवेश ₹18,268 करोड़ तक होगा।

सौदा नियामकीय और वैधानिक मंजूरियों के अधीन है। पहले चरण में बैंक ऑफ अमेरिका को 26.5% इक्विटी हिस्सेदारी मिलेगी। वारंट के इस्तेमाल के बाद यह हिस्सेदारी बढ़कर 49.9% तक पहुंच सकती है।

समझौते के बाद जियो क्रेडिट के बोर्ड में JFSL और बैंक ऑफ अमेरिका का समान प्रतिनिधित्व होगा। वहीं, कंपनी की मौजूदा प्रबंधन टीम कारोबार और रणनीति का संचालन जारी रखेगी।
जियो क्रेडिट ने महज दो साल के परिचालन में तेजी से विस्तार किया है। 30 जून 2026 तक कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) ₹30,667 करोड़ पहुंच गया। कंपनी रिटेल, कमर्शियल और सप्लाई चेन फाइनेंस समेत विभिन्न कर्ज उत्पाद उपलब्ध कराती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *