रांची के व्यवसायी अखिलेश पांडेय के घर हुई चोरी का पर्दाफाश, 65 लाख के सोने के साथ बिहार से आरोपी गिरफ्तार

अपराध अभी अभी जन सभा विशेष रांची
Share Now

द जन सभा डेस्क

अशोक नगर में हुई हाई-प्रोफाइल चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सोना व्यवसायी को गिरफ्तार कर उसके ससुराल से करीब 65 लाख रुपये मूल्य के सोने और मोती के आभूषण बरामद किए हैं। 9 जुलाई को अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर निवासी निशित केसरी और अखिलेश पांडेय के घरों में चोरी की वारदात हुई थी। इस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष जांच दल का गठन किया गया था। एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पहले ही घटना में इस्तेमाल जगुआर कार, 17 लाख रुपये से अधिक नगद और चोरी के जेवरात बरामद कर लिए थे।

मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए रांची पुलिस ने तकनीकी इनपुट के आधार पर मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र स्थित बिजय स्टोर गली में छापेमारी की। वहां आरोपी सोना व्यवसायी समीर खान उर्फ कबीर खान की निशानदेही पर उसके ससुराल से लगभग 400 ग्राम सोने और मोती के गहने बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अब तक 1 करोड़ रुपये से अधिक की कुल संपत्ति बरामद की जा चुकी है और गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *