टीएमसी के नेता सन्नी सिंकू  कांग्रेस में शामिल

चुनाव रांची राजनीति
Share Now

रांची:  कांग्रेस के ‘‘आ अब लौट चलें’’ अभियान के तहत झारखंड प्रदेश तृणमूल युवा कांग्रेस अध्यक्ष सन्नी सिंकू ने अपने सैकड़ो साथियों के साथ कांग्रेस की नीतियों एवं सिद्धांतों में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कांग्रेस की अंग पट्टी एवं माला पहनकर सन्नी सिंकू और उनके साथियों को कांग्रेस के सदस्यता दिलाई।

इस अवसर पर राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के अभियान के तहत पिछले दिनों कई लोगों ने सदस्यता ग्रहण की और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा। हमारा पूरा ध्यान ऐसे लोगों पर है जो पूर्व में कांग्रेस में थे या जिनके पूर्वज कांग्रेस विचारधारा से जुड़े रहे हैं और जो वर्तमान में किसी अन्य दल में है उन्हें वापस कांग्रेस में लाने का कार्य हम कर रहे हैं।  श्री सिंकू काफी युवा और उर्जावान नेता हैं और उनके अच्छे राजनीतिक भविष्य की मै कामना करता हूं,इनके कांग्रेस में शामिल होने से कोल्हान क्षेत्र में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को काफी मजबूती मिलेगी और उनके जीत में एक अहम भूमिका इनकी और इनके साथियों की रहेगी।

उन्होंने कहा कि देश में दो विचारधारा की लड़ाई चल रही है और यह चुनाव एक ऐसे समय में हो रहा है जहां से भारत का आगामी कई दशकों का भविष्य तय होगा। देश के प्रधानमंत्री लोगों को इलेक्ट्रोल बॉण्ड घोटाला, महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे से भटकाकर मुसलमान मंगलसूत्र, मटन में उलझाना चाहते हैं लेकिन हमें यह तय करना है कि देश का विकास छद्म राष्ट्रवादी करेंगे या देश हित में निर्णय निर्णय लेने वाले धर्मनिरपेक्ष वादी।

सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात सन्नी सिंकू ने कहा कि कांग्रेस छोड़ना मेरी भूल थी और इसका एहसास मुझे पार्टी छोड़ने के बाद हो गया था परंतु आज मैंने अपनी भूल सुधार कर ली है और मेरी पूरी निष्ठा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के प्रति है।  मैंने राहुल जी की न्याय यात्रा से प्रभावित होकर सैकड़ो किलोमीटर की पदयात्रा की है। मैं अपने साथियों के साथ सिंहभूम की इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार को जीत दिलाने के लिए कार्य करूंगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से महासचिव सह कार्यालय प्रभारी अमूल्य नीरज खालको, सोनाल शांति, कमल ठाकुर, गजेंद्र सिंह उपस्थित थे।

श्री सिंकु के साथ चाईबासा, चक्रधरपुर नगर, सदर बंदगांव, सोनुवा, गोईलकेरा, मनोहरपुर, नोवामुंडी मँझगांव, जगन्नाथपुर, टोटो, हाटगमहरिया, झींकपानी, मांझारी, तांतनगर कुमारडूंगी, गुदड़ी, आनंदपुर और खुंटपानी प्रखंड के 111 पदाधिकारियों ने कांग्रेस के सदस्यता ग्रहण की, जिसमें मुख्य रूप से राधामोहन बनर्जी, अमृत मांझी, संजू सिंहदेव, फिरोज अशरफ, नारायण सिंह पूरती, बसंत तांती, तस्लीम अंसारी, अरिल सिंकू एवं शंकर मिश्रा शामिल थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *