यामाहा ने मेगा माइलेज चैलेंज एक्टिविटी का किया आयोजन

कारोबार रांची
Share Now


रांची: इंडिया यामाहा मोटर ने रविवार को रांची में अपने चार अधिकृत डीलरशिप्स फ्रैंड मोटर्स, शैल ऑटो व्हील्स एजेंसी प्रा. लि., एसएस पावर बाइक और ऑटो विंग्स के साथ ‘मेगा माइलेज चैलेंज एक्टिविटी’ का आयोजन किया। मेगा माइलेज चैलेंज एक्टिविटी की चुनौती में यामाहा के 40 से ज्यादा ग्राहकों ने भाग लिया। जबकि लगभग 70 यार्कों ने उस दिन ब्राण्ड के द्वारा आयोजित, जुड़ाव बनाने वाली कई गतिविधियों में भाग लिया।

माइलेज चैलेंज के पहले विजेता ताकिर अमल, दूसरे विजेता विकास कुमार, तीसरे विजेता मनीष कुमार, चौथे विजेता धंनजय कुमार और पांचवे विजेता गौतम कुमार बने। मेगा माइलेज चैलेंज एक्टिविटी के आयोजन का लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच यामाहा हाइब्रिड स्कूटर्स, खासकर फैसिनो 125 फाई हाइब्रिड, की बेजोड़ इंधन क्षमता के बारे में जागरूकता फैलाना।

मेगा माइलेज चैलेंज इवेंट की शुरुआत एक ब्रीफिंग सेशन से हुई। उसमें विशेषज्ञों ने राइडिंग की असरदार तकनीकों पर जानकारी दी और यात्रा का निर्धारित मार्ग बताया।

ब्रीफिंग के बाद 30 किलोमीटर की राइड शुरू होने से पहले, भाग लेने वालों के स्कूटरों में ईंधन भरा गया। वे ड्राइविंग की विभिन्न स्थितियों से गुजरे, जैसे कि शहर का ट्रैफिक, कठिन क्षेत्र और खुली सड़कें। इस प्रकार उन्हें स्कूटरों के सस्पेंशन, मैनोवरेबिलिटी, ब्रेकिंग, एक्सीलरेशन और शुरुआती पिक-अप का हाथों-हाथ अनुभव मिला। राइड पूरी करने और वेन्यू पर लौटने के बाद स्कूटरों में दोबारा उतना ही ईंधन भरा गया। माइलेज की गणना के लिये ईंधन की खपत को रिकॉर्ड किया गया।भाग लेने वाले हर व्यक्ति को विशेष स्मृति-चिन्ह दिये गये

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *