आशा भोसले के निधन से गीत-संगीत की दुनिया में सूनापन आ गया : सुबोधकांत सहाय

झारखंड न्यूज़ मनोरंजन रांची
Share Now

रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने मशहूर गायिका आशा भोसले जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
अपनी शोक संवेदना में श्री सहाय ने कहा है कि आशा भोसले जी के निधन का समाचार मर्माहत करने वाला है। उनकी मधुर आवाज ने भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।


उनकी मखमली आवाज ने भारतीय सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया है। बहुमुखी प्रतिभा की धनी आशा भोसले जी भक्ति गीतों से लेकर गजल गायकी, शास्त्रीय गीत-संगीत गायन, लोकगीत, पॉप गीत सहित संगीत की हर शैली में गायकी का परचम लहराया। उनके गाए गीत हमेशा अमर रहेंगे, संगीत प्रेमियों के दिल-दिमाग में  छाए रहेंगे।


श्री सहाय ने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजनों, प्रशंसकों व संगीत प्रेमियों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *