30 अप्रैल को मारवाड़ी समाज मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को करेगा सम्मानित

रांची
Share Now


रांची: संपूर्ण मारवाड़ी समाज द्वारा मारवाड़ी भवन हरमू रोड रांची मे 30 अप्रैल को शाम 7:30 बजे भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस सम्मान समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को मारवाड़ी समाज के सभी संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने हेतु सुरेश चंद्र अग्रवाल को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया है। सुरेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि सम्मान समारोह मे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को मारवाड़ी समाज द्वारा एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। कार्यक्रम के उपरांत अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई है।

सम्मान समारोह कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एक स्वागत समिति का गठन किया गया है, जिसमें ललित कुमार पोद्दार, विनोद कुमार जैन, नंदकिशोर पाटोदिया, मनोज चौधरी, शिव शंकर साबू, डॉ वी.के. जैन, पुरुषोत्तम विजयवर्गीय, नरेंद्र गंगवाल, विष्णु सेन, रमेश शर्मा, मधु सर्राफ, उर्मिला पाड़िया, विनीता सिंघानिया, आशीष अग्रवाल, सौरभ बजाज, हेमंत महेश्वरी, आदि को शामिल किया गया है।

संजय सर्राफ को प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया है। अनिल कुमार अग्रवाल को मंच सज्जा एवं अजय खेतान को भोजन व्यवस्था का प्रभार दिया गया है।
उक्त जानकारी सम्मान समारोह कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *