पुलिस से प्रताड़ित ई-रिक्शा चालक हुए गोलबंद, झामुमो को सौंपा ज्ञापन

रांची
Share Now

रांची : MYL ऑटो यूनियन रांची की एक अहम बैठक इलाहीनगर- न्यू दीपाटोली में MYL ऑटो यूनियन के संरक्षक इरफ़ान खान की अगुवाई मे हुई जिसमें मुख्य रूप से झामुमो रांची जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष फरीद खान, कर भला तो हो भला के अध्यक्ष सज्जाद इदरीसी, ई रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष मो. अब्बास व अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

यूनियन ने झामुमो रांची जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए गुहार लगायी की रांची ट्रैफ़िक पुलिस द्वारा परमिट के नाम पर उनहे परेशान किया जा रहा है , बेवजह बिना किसी गलती के पकड़ कर 5000 से 10000 तक की अवैध वसूली की जा रही है.

उक्त मौके पर मौजूद यूनियन अध्य्क्ष ने कहा कि सरकार से जब वैद्य तरीके से ई रिक्शा खरीदी जाती है, उसका हर तरह का टैक्स का भुगतान किया जाता है तो फिर सरकार उनका परमिट क्यों नही देती है?

इलाहि नगर मे गरीब तबके के लोग बड़े पैमाने पर निवास करते हैँ और उनका जीवका का मुख्य साधन ऑटो या ई रिक्शा है, ऐसे में नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस के द्वारा अवैध तरीके से पकड़ कर वसूली किया जाएगा तो हम गरीब कहां और कैसे अपने परिवार का भरण पोषण करेंगे.

इस बाबत ऑटो यूनियन के लोगों ने झामुमो नेता को ज्ञापन सौंप समस्याओं का निदान करने का आग्रह किया. मौके पर फरीद खान ने कहा कि जल्द ही इस समस्या पर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे और समस्याओं का हल करेंगे.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *