
ओबीसी एकता अधिकार मंच के कार्यालय का उद्घाटन
रांची: हरमू रोड अरगोड़ा स्थित ओबीसी एकता अधिकार मंच झारखंड प्रदेश के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन रविवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ तथा आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने संयुक्त रूप से किया।
मौके पर ओबीसी एकता अधिकार सह न्याय यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो राज्य के सभी जिलों में प्रखंड स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक ओबीसी समाज को जगाने का कार्य करगी।
उद्घाटन समारोह में केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद ने स्वागत भाषण को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में ओबीसी समाज के लोगों को जागने के लिए, राजनैतिक, शैक्षणिक क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए, यह गैर राजनैतिक संगठन ओबीसी समाज का गठन किया गया है। ओबीसी एकता अधिकार मंच का एक मात्र उद्देश्य है कि ओबीसी समाज के हक, अधिकार की लड़ाई को मजबूती देने के लिए राज्य के 24 जिले में ओबीसी समाज का संगठन खड़ा कर ओबीसी समाज का आवाज को बुलंद किया जाएं।
पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने कहा कि इस राज्य की एक बड़ी आबादी के साथ इस राज्य सरकार खिलवाड़ कर रही है। राज्य सरकार ने चुनावी घोषणा में वादा की थी कि जैसे ही सरकार में हम आएंगे 6 माह के अंदर ओबीसी समाज का अधिकार देने का काम करेंगे। लेकिन सरकार के विदाई वर्ष में भी इस राज्य के ओबीसी समाज के साथ लॉलीपॉप दिखाने का काम किया गया। केवल उनकी कथनी है करनी एक पैसा नहीं है। इस सरकार में बैठे मंत्री और मुख्यमंत्री केवल घोषणाएं करते हैं। धरातल पर एक भी काम नही हो रहा है और ओबीसी समाज को छला जा रहा है। हम ओबीसी समाज की लड़ाई को मजबूती के साथ विधानसभा में रखने का काम करेंगे और हम ओबीसी समाज के लोगों से आग्रह करते हैं कि इस लड़ाई को मजबूती के साथ एकजुटता के साथ खड़ा होकर लड़ाई लड़े ताकि ओबीसी समाज का हक अधिकार मिल सके
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि ओबीसी समाज के हम कंधों से कंधा मिलाकर चलने का काम करेंगे एवं ओबीसी समाज के हर लड़ाई को मजबूती के साथ हम लड़ाई में खड़ा रहेंगे।
हटिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि हम ओबीसी एकता अधिकार मंच के साथ हर मौके पर खड़ा रहेंगे जहा भी मेरी जरूरत होगी वहां मंच को मेरा सहयोग और समर्थन मिलेगा।
राज्य सभा सांसद आदित्य साहू ने ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद एवं मंच के पदाधिकारियों के कार्यों को सराहना करते हुए सहयोग और समर्थन करने की बात कही।
इस अवसर पर श्रवण कुमार केंद्रीय महामंत्री (रामगढ़) , लाल बाबू सिंह पटेल केंद्रीय समिति सहाय (गाढ़ा ) ,विजय कुमार साहू (रामगढ़) गोरखनाथ चौधरी( भवनाथपुर) , मुरारी साहू,वरुण बिहारी(भवनाथपुर), महेंद्र प्रसाद (लातेहार) , मनोहर महतो (कोकर,रांची) , राजू कुमार(गंगा नगर) , अमर कुमार (लालपुर, रांची) , झूलन प्रसाद भगत (बालूमाथ ,लातेहार), दीपा रानी कुंज( रांची) , संजय ठाकुर(चतरा), रामनंदन साहू (घाघरा,गुमला) देवेंद्र कुमार यादव (बरडीहा , गढ़वा ) मुरारी साव (हजारीबाग ) राजेश साव ( लालगढ़ , पलामू ) दिवाकर कुमार (दरिहत , बिहार) ललित कुमार चौधरी ( रांची) विनोद कुमार पासवान ( विश्रामपुर , पलामू) , अर्जुन महतो (गुदमु) बिट्टू कुमार यादव ( पांकी) व पलामू , गढ़वा , लातेहार, रामगढ़ , चतरा , गुमला , रांची , हजारीबाग, एवं अन्य जिलों से काफी लोग आए हुए थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
