
हेमंत सरकार ठगबंधन सरकार रिटर्न्स है,जो अंतर्कलह से घिरी है और डरी हुई है
सत्ता पक्ष सदन में वाद विवाद सुनिश्चित करे, और बताए फिर से सरकार बनाने कि जरूरत क्यों पड़ी ?
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज शाम पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में विधायक दल की बैठक संपन्न हुई।बैठक नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित विधायक सीपी सिंह,नीलकंठ सिंह मुंडा, भानु प्रताप शाही, बिरंची नारायण,अनंत ओझा,रामचंद्र चंद्रवंशी,नीरा यादव,रणधीर सिंह,नवीन जायसवाल,राज सिन्हा,कोचे मुंडा,केदार हाजरा,अपर्णा सेन गुप्ता,आलोक चौरसिया, नारायण दास,किशुन दास,शशि भूषण मेहता,अमित मंडल , पुष्पा देवी शामिल हुए।
बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि हेमंत सरकार की वापसी ठगबंधन सरकार रिटर्न्स है। यह सरकार अंतर्कलह और विवाद से घिरी है और डरी हुई है। मुख्यमंत्री में हिम्मंत नही कि वे पूरे मंत्रीमंडल के साथ विश्वासमत प्राप्त करें।
ठगबंधन सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों से जैसी लूट मचाई है उससे कोई वर्ग अछूता नहीं है। कोई वर्ग खुश नहीं है।सभी इस भ्रष्ट निकम्मी सरकार से जल्द निजात चाहते हैं।
भाजपा सदन में वाद विवाद में भाग लेना चाहती है। भाजपा चाहती है कि मुख्यमंत्री सदन में बताएं कि आखिर फिर सरकार बनाने की जरूरत क्यों पड़ी जब मुख्यमंत्री काम कर रही रहे थे। भाजपा मांग करती है कि सदन में इस विषय पर बहस हो ।
उन्होंने कहा कि यह हेमंत सरकार का अंतिम विश्वासमत सत्र होगा। काठ की हांडी बार बार नही चढ़ती है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
