जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसे में चालक की मौत हो गई. हादसा एमजीएम थाना क्षेत्र में स्थित भिलाई पहाड़ी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर हुआ. मामले को लेकर बताया जा रहा है कि जमशेदपुर में गैस टैंकर और डंपर के बीच जोरदार टक्कर हो गई. जिससे टैंकर में आग लग गई. मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पाया. तब तक चालक की जल कर मौत हो गई थी. मृतक की पहचान निराले निदाव(32) के रूप में हुई है वहीं टैंकर का चालक गंभीर रूप से घायल है जिसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है उसकी पहचान भद्री मांझी चांडिल का निवासी है
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
