युवाओं का झुकाव गठबंधन प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में : कैलाश यादव

चुनाव रांची राजनीति
Share Now


रांची: धुर्वा बस स्टैंड पर रांची लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान बैठक कर जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
बैठक के दौरान विशेष तौर पर प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव उपस्थित हुए।

चर्चा में कांग्रेस, राजद, जेएमएम के साथ युवा वर्ग एवं विभिन्न सामाजिक संगठन के लोग उपस्थित हुए। सभी लोगो ने इंडिया गठबंधन प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया।  इस दौरान सभी लोगो ने बैठक में मौजूद राजद महासचिव कैलाश यादव से कहा कि यशस्विनी सहाय एक युवा प्रत्याशी है लाखो की आबादी वाला धुर्वा क्षेत्र में अधिकांशत: बिहार, यूपी के लोग रहते हैं। धुर्वा एचईसी क्षेत्र को मिनी बिहार भी कहा जाता है इसलिए हम लोगो का मांग है कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री युवाओं के चहेते नेता तेजस्वी यादव का कार्यक्रम धुर्वा में होना चाहिए।

इस अवसर पर बैठक में राजद महासचिव कैलाश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में तेजस्वी यादव के लिए बिहार और झारखण्ड सभी जगहों पर काफी मांग है और वे राज्य के लगभग सभी गठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने के लिए जा भी रहे हैं। हम लोग राजद की ओर से जरूर प्रयास करेंगे कि इंडिया गठबंधन के तेजतर्रार युवा प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में धुर्वा क्षेत्र में एक कार्यक्रम करने के लिए अपना व्यस्ततम समय देने का कोशिश करें।
बैठक में कैलाश यादव ने सभी से कहा कि आप सभी लोग यशस्विनी सहाय के पक्ष में नुक्कड़ सभा और पद यात्रा कर डोर टू डोर कार्यक्रम करने का काम करें और जुमलेबाज बीजेपी के खिलाफ लोगो को जागरूक कर वोट करने का अपील करें।

बैठक में धुर्वा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रंजन यादव,जेएमएम से राजीव रंजन, राजद से सुधीर गोप, हरेंद्र सिंह,सिंटू यादव, सीटी बाबा, राजद नेता सुधीर गोप, अरुण सिंह, सौरभ कु पिंटू, परमेश्वर सिंह, संतोष मालाकार,अमित दुबे, संतोष पाठक, कमलेश पांडे, गोलू पंडित, मैनेजर राय, पानपति देवी, चंद्रिका यादव, हरेश्वर यादव, सीमा गुप्ता, सबिता कुजूर, रेणु पाल, अजय बड़ाइक सहित कई लोग मौजूद थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *