रेलवे स्टेशन में सुरक्षा व्यवस्था पर चैंबर ऑफ कॉमर्स ने जताई चिंता

कारोबार रांची
Share Now

झारखंड चैंबर के रेलवे उप समिति की बैठक

रांची: फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के रेलवे उप समिति की बैठक चैंबर भवन में संपन्न हुई। बीते रविवार रांची रेलवे स्टेशन से 9 माह के बच्चे की चोरी की घटित घटना पर सदस्यों ने चिंता जताई और रेलवे प्रशासन से बच्चे की शीघ्र तलाशी कर, घटना में संलिप्त आरोपियों को दंडित करने की मांग की। सुरक्षा के दृष्टिकोण से इस घटना को गंभीर बताते हुए सदस्यों ने रांची रेलवे स्टेशन के प्रवेश एवं निकास द्वार पर सीसीटीवी कैमरा एवं सुरक्षा के इंतजाम को और अधिक सख्त बनाने की भी मांग की।

रेलवे उप समिति के चेयरमेन एवं डीआरयूसीसी सदस्य नवजोत अलंग ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था सुस्त होने के कारण बहुत से लोग बिना स्कैनिंग किये ही प्लेटफॉर्म में प्रवेश कर जाते हैं तथा उनके सामानों की जांच भी नहीं की जाती जो गंभीर विषय है। आवश्यक है कि प्रवेश द्वार पर अधिष्ठापित स्कैनिंग मशीन के पास आने-जाने के लिए खाली पड़े जगह को ब्लॉक किया जाय ताकि बिना सामान की स्कैन कराये यात्री प्लेटफॉर्म में प्रवेश ना कर सकें। हमारे संज्ञान में यह भी बातें आ रही हैं कि प्लेटफॉर्म में प्रवेश के लिए फूड प्लाजा जैसे कुछ अन्य जगहों से भी लोग बिना वैध प्लेटफॉर्म टिकट के ही प्लेटफॉर्म में प्रवेश कर जाते हैं। इसकी रोकथाम के लिए रेलवे प्रशासन को गंभीरता से कार्रवाई करने की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने फूड प्लाजा, पार्सल बुकिंग कार्यालय, पार्किंग स्थल के आस-पास तथा अनंतपुर की तरफ खुले प्लेटफॉर्म के प्रवेश/निकास द्वार पर भी सीसीटीवी कैमरा बढ़ाने और खराब पड़े कैमरों को दुरूस्त करने की मांग की।

सदस्यों ने रेलवे स्टेशन में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता महसूस करते हुए, रेलवे प्रशासन से कार्रवाई का आग्रह किया। इस बात पर भी चर्चा की गई कि ट्रेनों के एसी कोच में अनाधिकृत प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाई जानी चाहिए। कहा गया कि यात्रियों द्वारा सोशल मीडिया पर ऐसी कई तस्वीरें अपलोड की गई हैं जहां एसी टू टायर में भी अनाधिकृत लोगों का प्रवेश हो जाता है। रांची रेलमंडल को इसपर गंभीरता से कार्रवाई करने की आवश्यकता है। चर्चाओं के क्रम में सदस्यों ने अनंतपुर और कुसई वाले लाईन में रांची रेलवे स्टेशन पर जाने के लिए बन रहे एप्रोच रोड़ के काम में तेजी लाने की बात भी कही।

बैठक में चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, महासचिव परेश गट्टानी, सह सचिव शैलेश अग्रवाल, अमित शर्मा, सदस्य मिथिलेस पांडे, आनंद जालान, सुनिल कालरा, राजा बग्गा और किशन अग्रवाल उपस्थित थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *