आरक्षण और संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस को वोट दें: महेश्वर साहु

चुनाव रांची राजनीति
Share Now


रांची: वैश्य नेता एवं कांग्रेस के सदस्य महेश्वर साहु ने कहा है कि भाजपा ने अब तक वैश्य एवं पिछड़ों को धोखा देने का काम किया है. वैश्य समाज के लोग अब तक भाजपा को वोट देते रहें हैं. लेकिन देखा जाए तो केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार रहते हुए ही वैश्यों एवं पिछड़े वर्ग को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. नोट बंदी, जीएसटी, आरक्षण, छोटे व्यापारियों की ऋण इसके प्रमाण हैं.


महेश्वर साहु ने कहा कि संयुक्त बिहार में ओबीसी को 27% आरक्षण का लाभ मिलता था, लेकिन अलग राज्य बनने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने ओबीसी का आरक्षण घटा कर 14% कर दिया. 2011 में जब अर्जुन मुंडा मुख्यमंत्री थे तो 25 वैश्य उप जातियों को राष्ट्रीय ओबीसी सूची से हटा दिया गया था. हालांकि मेरे लंबे संघर्ष के बाद करीब 14 उप जातियों को शामिल किया गया था. जबकि सबसे अधिक समय तक राज्य की सत्ता में रहने के बावजूद भाजपा ने ओबीसी का आरक्षण बढ़ा कर 27% नहीं किया. जब महागठबंधन की सरकार ने ओबीसी का आरक्षण बढ़ा कर 27% करना भी चाहा तो इसे भाजपा वालों ने साजिश करके खारिज करवा दिया.


महेश्वर साहु ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन ओबीसी की हित में काम करना चाहती है. आरक्षण को बढ़ाने, छोटे व्यापारियों को ऋण से मुक्ति दिलाने और रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए नीतिगत फैसला किया है. इसलिए इस बार कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को जीतना जरूरी है.
महेश्वर साहु ने कहा कि हमलोग रांची लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को तथा अन्य क्षेत्रों में भी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हैं. मैं खुद रांची लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहा हूं, अपने समाज के लोगों से मिल रहा हूँ और कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील कर रहा हूं. झूठ बोलने वाले, आरक्षण खत्म करने वाले और संविधान को मिटाने की कोशिश करने वाले लोगों को केंद्र की सत्ता से बाहर करना जरूरी है.


  इस अवसर पर सुमन जायसवाल, हलधर साहु, राहुल कुमार साहु, महावीर साहु, मनीष जायसवाल, भुनेश्वर साव, मुकेशलाल सिंदूरिया, शिव प्रसाद साहु, अमरनाथ राय, संतोष कुमार, ओमप्रकाश साव, भरत केशरी, मिथुन कोठरी, रणविजय मंडल, गणपति साहु, जितेन महतो, आदित्य ठाकुर, बीरेन्द्र उरांव, शनिदेव नाथ, मृत्युंजय तिवारी, सूरज कुमार
आदि उपस्थित थे.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *