नवरात्र से पहले धबाद के रंगीहगांव में प्राचीन माता काली की मंदिर परिसर में मौजूद कई देवी-देवताओं की प्रतिमा को खंडित करने का मामला सामने आया है. प्रतिमाओं को खंडित करने की जानकारी मिलने के बाद आसपास का इलाके में तनाव का माहौल है. बड़ी संख्या में लोग एकजुट होकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. सूचना पर गोविंदपुर पुलिस इंस्पेक्टर रुस्तम अली दलबद के साथ मौके पर पहुंचेऔर छानबीन शुरू कर दी है.
मामले को लेकर बताया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों ने बरगद पेड़ के नीचे स्थापित मां काली समेत कई अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को तोड़ दिया है. तोड़ी गई मूर्तियों में भगवान गणेश, शिवलिंग, त्रिशूल आदि सामिल है. इसकी जानकारी तब हुई जब सफाई कर्मी नरेश चंद्र गोस्वामी मंदिर पहुंचे और वहां की स्थिति देखी. इसकी सूचना उन्होंने आसपास के लोगों को दी.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
