भाजपा ने पिछले दिनों राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नारा दिया। भाजपा। देश की आशा, विपक्ष की निराशा। लेकिन यह निराशा विपक्ष की नहीं, बल्कि भाजपा के पदाधिकारियों में देखने को मिल रही है। सबसे अधिक निराशा हाल ही में भाजपा में शामिल झारखण्ड के आदिवासी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को हाथ लगी है। कार्यकारिणी की बैठक में उन्हें कोई तरजीह नहीं दी गई। बैठक में झारखण्ड से प्रमुख चेहरा बनकर राज्यसभा सांसद समीर उरांव, कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा और पूर्व मेयर आशा लकड़ा उभरी।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
