मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टेका गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था, सबकी खुशहाली की कामना की

झारखंड
Share Now

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पीपी कंपाउंड स्थित गुरु नानक स्कूल परिसर पहुंचे, वहां आयोजित “554वें प्रकाश उत्सव” कार्यक्रम में शामिल हुए. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका. साथ ही राज्यवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की. मौके पर मुख्यमंत्री ने समस्त सिख समुदाय व देशवासियों को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज का दिन पवित्र दिन है. आज के दिन को गुरु पूर्णिमा के रूप में भी मनाया जाता है. सीएम ने कहा, मुझे कई मौकों पर इस परिसर में आने का मौका मिला है. परंतु आज का दिन हमसभी के लिए काफी विशेष दिन है, क्योंकि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरुग्रंथ साहिब की स्थापना स्थल पर मुझे मत्था टेकने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बहुत कुछ बोलने का नहीं बल्कि सुनने का दिन है. इस परिसर में आज बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग उपस्थित हुए हैं. यहां उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को मैं अपनी ओर से प्रकाश उत्सव की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं. इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने वार्ड संख्या-23/24 के अंतर्गत कडरू व हिंदपीढ़ी मुख्य पथ के बीच सेतु निर्माण का शिलान्यास किया. इस अवसर पर सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, उपाध्यक्ष झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग ज्योति सिंह मथारू, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महासचिव गगनदीप सिंह सेठी, वित्त प्रधान त्रिलोचन सिंह, गुरु नानक स्कूल के सचिव परमजीत सिंह सहित रणजीत सिंह हैप्पी, परमजीत सिंह टिंकू, बटर सिंह, अमरजीत सिंह, जयदीप चड्ढा, ऋषि छाबड़ा के अलावा कई गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry