झारखंड सरकार का बड़ा ऐलान, पांच साल में 500 खुलेंगे स्कूल, 50 हजार से ज्यादा शिक्षकों की होगी बहाली

झारखंड सरकार का बड़ा ऐलान, पांच साल में 500 खुलेंगे स्कूल, 50 हजार से ज्यादा शिक्षकों की होगी बहाली

राजनीति
Share Now

झारखंड में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने बड़ा फैसला किय है शिक्षक भर्ती से लेकर राज्य में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खोलने की बात कही है. शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में पांच साल में 500 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खोले जाएंगे. फिलहाल 80 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस हैं, जिन्हें दो साल में बढ़ाकर 160 किया जाएगा और पांच साल में 500 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खोला जाएगा.

वहीं शिक्षक भर्ती को लेकर भी रामदास सोरेन ने कहा कि स्कूल में शिक्षकों की कमी जल्द दूर की जाएगी. जिसके लिए 52 हजार शिक्षकों की भर्ती की जानी है फिलहाल शिक्षक भर्ती में कुछ अड़चनें आ रही है जिसकी वजह से बहाली नहीं हो पा रही है पर जल्द ही इस समस्या का निदान किया जाएगा. पहले चरण में 26 हजार शिक्षकों की बहाली की जाएगी और दूसरे चरण में 26 हजार. इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल राज्य में दो तरह की तालीम बच्चे हासिल कर रहे हैं अमीर बच्चे अंग्रेजी मीडियम में पढ़ते है तो गरीब बच्चे हिंदी मीडियम. गरीब छात्रों को सीबीएसई संबद्ध इंग्लिश मीडियम शिक्षा देने के लिए सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की शुरुआत की थी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य में पांच सौ सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खुलने के बाद शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह बदल जाएगी। गरीब बच्चे भी देश-विदेश में नौकरी के हकदार बनेंगे.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *