झारखंड के धनबाद से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां मुगला के स्कूल के छात्रों ने मिलकर कक्षा नौ की दस लड़कियों की अश्लील फोटो इंटरनेट पर वायरल कर दी. इससे छात्राओं और उनके परिजनों में हड़कंप मच गया. नाराज लड़की के अभिभावकों ने इसको लेकर स्कूल में जमकर हंगामा किया, और आरोपी युवाकों को स्कूल से निष्कासित करने की मांग की. सूचना पर इसकी खबर सुनकर निरसा के थाना प्रभारी मंजीत कुमार पुलिस बल के साथ स्कूल पहुंचे. सूचना मिलने पर पूर्व विधायक अरूप चटर्जी भी स्कूल पहुंचे. प्राचार्य के कक्ष में अभिभावकों, पुलिस प्रशासन, पूर्व विधायक अरूप चटर्जी व प्राचार्य के साथ वार्ता हुई. लड़कियों के अभिभावकों ने किसी तरह की वार्ता करने से इनकार कर दिया.
तीनों छात्र निलंबित
काफी हंगामे के बाद स्कूल के प्राचार्य ने तीनों आरोपी छात्रों को निलंबित कर दिया. इसके साथ ही छात्राओं के अभिभावकों ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस से की है. जिसके बाद पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि मुगमा के स्कूल के क्लास नौ के तीन छात्र ने 10 लड़कियों की तस्वीर एडिट कर अश्लील बना दिया और इंटरनेट पर वायरल कर दिया. जिसकी खबर मिलने पर लड़कियों के परिजन ने थाने में हंगामा किया. तीनों आरोपी छात्र निरसा के रहने वाले है वहीं सभी छात्राएं भी निरसा की रहने वाली है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
