
द जन सभा
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार पाण्डेय ने पेट्रोल, डीजल और गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि चार दिन पहले दामों में वृद्धि के बाद एक बार फिर पेट्रोल में 90 पैसे और डीजल में 86 पैसे की बढ़ोतरी कर आम जनता की कमर तोड़ दी गई है।
राजद नेता ने आरोप लगाया कि एक तरफ देश की करोड़ों जनता भुखमरी की कगार पर पहुंच रही है, वहीं प्रधानमंत्री ‘विकसित भारत’ के नाम पर विदेश भ्रमण कर जनता के टैक्स के पैसे का दुरुपयोग कर रहे हैं।
उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि जनता द्वारा दिए गए टैक्स और प्रधानमंत्री रिलीफ फंड की राशि का सदुपयोग कर ईंधन की बढ़ी कीमतों से राहत दी जाए। मनोज पाण्डेय ने छोटे गैस सिलेंडरों (5 किलो) के दाम दोगुने होने पर भी चिंता जताते हुए कहा कि इससे बाहर रहकर पढ़ने वाले विद्यार्थियों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ा है, जो केंद्र सरकार की युवा विरोधी सोच को दर्शाता है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
