झारखंड में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है. झारखंड में पहली बार दो चरणों में चुनाव होगा. 13 नवंबर को पहले फेज की वोटिंग होगी. जिसमें 43 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. वहीं दूसरे फेज की वोटिंग 20 नवंबर को होगी, जिसमें 38 सीट पर वोट डाले जाएंगे. 23 नवंबर को काउंटिंग होगी और नतीजे आएंगे. चुनाव के ऐलान के बाद से ही झारखंड में जेएमएम लगातार बीजेपी पर हमलावर है. सीएम हेमंत ने ट्वीट कर भाजपा को बहरूपिया और वसूली गैंग बताया है.
हेमंत ने कहा ‘भाजपा बहरूपिया है भाजपा वसूली गैंग है हेमन्त जी ने सीना तान कर भाजपा के षड्यंत्र का मुकाबला किया है इसलिए भाजपाई बिलबिलाए हुए हैं. आगामी चुनाव में झारखंड की जनता के आशीर्वाद के सामने भाजपा का छल, कपट और धनबल ध्वस्त होकर रहेगा. हेमन्त संग, झारखंड जीतेगा जंग!
‘हेमन्त संग, झारखण्ड जीतेगा जंग’
जेएमएम के ट्वीटर हैंडर से ट्वीट किया गया है जिसमें लिखा है झारखंड हेमन्त संग, झारखण्ड जीतेगा जंग. इसके साथ ही उन्होंने एक कार्टूनी इमेज शेयर किया है जिसमें हेमंत सोरेन तीर-धनुष से बीजेपी नेताओं को निशाना बना रहे हैं जिसमें पीएम मोदी, अमित शाह, बाबूलाल मरांडी नेताओं के कार्टून बने हैं. इस कार्टूनी इमेज में लिखा है झारखंडी शेर(हेमंत सोरेन) करेगा भाजपाई गिद्धों को ढेर.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
