राजद महिला प्रकोष्ठ की राज्यस्तरीय लोकसभा चुनाव अभियान समिति गठित

चुनाव रांची राजनीति
Share Now


आइएनडीआईए के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने के लिए जनसंपर्क करने का निर्देश

रांची: राष्ट्रीय जनता दल (महिला प्रकोष्ठ) ने लोकसभा चुनाव में आईएनडीआइए  गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने के लिए राज्यस्तरीय लोकसभा चुनाव अभियान समिति का गठन किया है। इस संबंध में राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रानी कुमारी ने 55 सदस्यीय समिति की घोषणा गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में की।


मौके पर रानी कुमारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में राजद महिला प्रकोष्ठ की राज्यस्तरीय चुनाव अभियान समिति में शामिल सभी पदधारी एवं कार्यकर्ता निष्ठापूर्वक आईएनडीआईए गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने की दिशा में कार्य करेंगे। इस संदर्भ में सभी जिलाध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है।


कमिटी में रांची से बबली देवी, खुशबू देवी, अन्नु कुमारी, अंजली देवी, मुन्नी देवी, उर्मिला देवी, सुनीता कुमारी, पलामू से मीरा देवी, अरुणा देवी, फुलवा देवी, रूबी देवी, गढ़वा से रूदा देवी, सोनी देवी, रेणु देवी, नूरजहां खातून, चतरा से प्रियंका देवी, पिंकी देवी, प्यारी देवी, शारदा देवी, रामगढ़ से सोनमणि देवी, प्रतिमा कुमारी, सुषमा देवी और सुषमा भारती, सरायकेला खरसावां से पुष्पा देवी, सुचिता देवी, नीलमणि देवी, चाइना देवी, कुंती देवी, देवघर से ममता देवी, विनीता देवी, अनुराधा देवी, ज्योति कुमारी, सुशीला देवी, जमशेदपुर से सूरजमणि देवी, अर्शिया खातून, बोकारो से हृदया देवी और मधुबाला देवी, लातेहार से नीलम देवी और उषा देवी, धनबाद से अनवारी खातून, रुखसाना खातून, उमा कुमारी, शबनम परवेज, कोडरमा से सरिता, अमरजीत कौर व गीता देवी, हजारीबाग से खुशबू, लक्ष्मी देवी,बबीता देवी और सोनम देवी, गोड्डा से नीलम देवी, गिरिडीह से फिकनी बीवी, रुबीना बानो और लोहरदगा से संगीता पाल व अमरावती देवी के नाम शामिल हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *